नैनीताल दुग्ध संघ का 75वां वार्षिक अधिवेशन 11 अक्टूबर को

खबर शेयर करें -

लालकुआं: नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 11 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।


 

डायमंड जुबली वर्ष में ऐतिहासिक आयोजन

 

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि यह अधिवेशन इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि संघ इस वर्ष अपनी डायमंड जुबली (75वां वर्ष) मना रहा है। इस विशेष अवसर पर जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षगण सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

 

भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा

 

अध्यक्ष बोरा ने जानकारी दी कि अधिवेशन में संघ की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा। आगामी योजनाओं में शामिल हैं:

  • दूध संग्रह केंद्रों की संख्या बढ़ाना (ग्राम स्तर पर)।
  • दुग्ध समितियों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

बोरा ने विश्वास जताया कि ये योजनाएं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और विपणन तंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी, जिससे दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा।

अध्यक्ष बोरा ने सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

इस दौरान सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित संघ के अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad