9 हज़ार रु सस्ता मिल रहा है Xiaomi का प्रीमियम 5G स्मार्टफोन, Diwali With Mi सेल में पाएं शानदार मौका

खबर शेयर करें -

सेल की टैगलाइन ‘Ye Diwali Tech Wali’ दी गई है. सेल में ग्राहक शियोमी के प्रोडक्ट को काफी कम दाम में घर ला सकते हैं. ऐसे में कुछ ऐसे फोन भी हैं जिनपर बेहतरीन डील के ज़रिए बड़ी बचत की जा सकती है. आइए जानते हैं सेल में मिलने वाले पॉपुलर फोन ऑफर के बारे में…Mi.कॉम से मिली जानकारी के मुताबिक Xiaomi 12 Pro को दिवाली With Mi 2022 में सिर्फ 45,749 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है

अच्छी बात ये है कि ग्राहकों को इस फोन पर 9,000 रुपये की छूट मिल जाएगी, जो कि एक्सचेंज बोनस द्वारा दी जाएगी. ध्यान रहे कि ये कीमत आपके एक्सचेंज करने वाले फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है. आइए जानते हैं कैसे हैं शियोमी 12 प्रो के फीचर्स…

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

Xiaomi 12 Pro 6.73-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिलती है. साथ ही ये 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. ये 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ भी आता है.

इसमें एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC है. ये 12GB तक रैम के साथ 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. प्रीमियम एंड्रॉइड स्मार्टफोन में हरमन कार्डन-ट्यून किए गए क्वाड-स्पीकर हैं और ये डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है. ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12-पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

कैमरे के तौर पर Xiaomi 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा हैं. इसमें तीन 50 मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं. प्राइमेरी 50 मेगापिक्सल Sony IMX707 कैमरे में ऑप्टिकल इमेज़ स्टैबिलाइजेशन के लिए सपोर्ट है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है. सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

पावर के लिए इस प्रीमियम फोन में 4600mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसके अलावा इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad