98 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार में BSP का झंडा लगाकर करता था तस्करी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: चुनावी सीजन में शराब पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है. कभी किसी नेता के घर से शराब मिल रही है, तो कभी पुलिस खुले में शराब को बरामद कर रही है. इसी कड़ी में सिडकुल थाना पुलिस ने एक बसपा का स्टीकर लगी गाड़ी से 98 शराब की बोतल बरामद किया है. पुलिस ने मामले में मुजफ्फरनगर के रहने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है. वहीं, लक्सर में भी पुलिस ने 85 लीटर कच्ची शराब के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशी सबसे ज्यादा शराब का प्रयोग कर रहे हैं. इस बात की पुष्टि रोजाना पुलिस द्वारा जगह-जगह भारी मात्रा में शराब पकड़ने से होती है. सिडकुल थाना पुलिस ने ब्रह्मपुरी रावली महदूद से एक गाड़ी से 98 बोतल देसी शराब बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने मोनू पाल निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी पर बसपा का स्टीकर लगाकर शराब की सप्लाई की जा रही थी. पुलिस को इस गाड़ी के संबंध में 2 दिनों से सूचना मिल रही थी, लेकिन यह गाड़ी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रही थी, लेकिन अब पुलिस ने इस गाड़ी के साथ इसके मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी से शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव