राज्य में आज मिले 981 नए कोरोना संक्रमित, स्वस्थ हुए:-2062

खबर शेयर करें -
  • राज्य में आज मिले 981 नए कोरोना संक्रमित
  • स्वस्थ हुए:-2062
  • मृत्यु:-36

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है। नए मामलों में कमी आने के साथ ही मौत के आंकड़ों में भी कमी देखी जा रही है। आज कोरोना के आंकड़ों में भारी राहत देखने को मिली।

प्रदेश में आज कोरोना के 981 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 330475 पहुंच गया है।
इधर आज रिकार्ड 2062 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 290990 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और टिहरी के एसएसपी बदले गए

मंगलवार की सांय 6:30 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 981 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई ,
जिनमें देहरादून जिले से 279 ,हरिद्वार से 117 , नैनीताल जिले से 113, उधमसिंह नगर से 58 ,पौडी से 32, टिहरी से 25, चंपावत से 13, पिथौरागढ़ से 26, अल्मोड़ा 137, बागेश्वर से 42, चमोली से 93, रुद्रप्रयाग से 18 ,उत्तरकाशी से 28 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

जबकि राज्य में आज 36 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 2062 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर ! दड़ियाल रोड पर धू-धूकर जला स्पेयर पार्ट्स से भरा छोटा हाथी, आग की लपटों से मची भगदड़; दमकल ने टाला बड़ा हादसा!

कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 330475 मरीजों में से 290990 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 5772 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,6497 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 272216 है। इधर रिकवरी रेट 88.05 प्रतिशत पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें 👉 नशे की लत ने बनाया हत्यारा, चिलम पीने को नही दी तो कर दी हत्या
इधर राज्य सरकार के साथ ही शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में दिन-रात जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बावजूद इसके भी कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और चिकित्सक की देखरेख में नियमित दवाइयों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें 👉  कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का महासैलाब; 38.90 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी, भारी भीड़ के चलते हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक दिन भर लगा रहा जाम