पापा के एक्सीडेंट की खबर पर मामा के साथ गई थी युवती, आठ माह बाद मिले ऐसे फोटो…जीते जी मर गई वो

खबर शेयर करें -

आगरा जिले में एक युवती के साथ जो कुछ हुआ, उसकी वजह से वो गहरे सदमे में है। युवती एक कॉलेज की छात्रा है। आठ महीने पहले उसके पास रिश्ते का मामा आया था। युवती के पिता का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया।

इसके बाद उसके साथ घिनौनी करतूत की। इतना ही नहीं उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। इन अश्लील फोटो को आठ महीने बाद परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया। ये फोटो जब परिवार के लोगों ने देखे तो उनके होश उड़ गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित युवती सिंकदरा क्षेत्र की रहने वाली है। न्यू आगरा स्थित शिक्षिण संस्थान में इंजीनियरिंग की छात्रा है। ताऊ की ससुराल फतेहपुर सीकरी में है। जहां पर मोहित नाम का युवक रहता है। आरोपी युवक रिश्ते में उसका मामा लगता है। इस कारण उसका आए दिन घर पर आना जाना था। 15 दिसंबर 2023 को वह कॉलेज में थी। छुट्टी के समय मोहित एक्टिवा से कॉलेज आया। उसने कहा कि तुम्हारे पिता का फतेहपुर सीकरी में एक्सीडेंट हो गया है। उनकी जान खतरे में है। जल्दी मेरे साथ चलो। एक्सीड़ें की सुनकर वो घबरा गई और मोहित के साथ एक्टिवा पर सवार होकर फतेहपुर सीकरी के लिए निकल गई।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के कान से सोने के कुंडल झपटने वाला पुलिस के रडार पर, तीन टीमें कर रहीं तलाश, जल्द खुलासे के संकेत

आरोपी उसे जोधाबाई महल के पीछे ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मुंह पर तमंचा लगा दिया। गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद फतेहपुर सीकरी के एक होटल में ले गया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की किसी को भी जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में वो उसे घर के पास छोड़कर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के कान से सोने के कुंडल झपटने वाला पुलिस के रडार पर, तीन टीमें कर रहीं तलाश, जल्द खुलासे के संकेत

साजिश के तहत मोहित ने डेढ़ साल पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया था, जिसमें उसके परिवार के कई लोगों को जोड़ रखा था। मोहित कई बार अलग-अलग नंबर से फोन कर उसे परेशान करने लगा। नंबर ब्लॉक करने पर उसे धमकी देता था। जब बात नहीं मानी तो दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के कान से सोने के कुंडल झपटने वाला पुलिस के रडार पर, तीन टीमें कर रहीं तलाश, जल्द खुलासे के संकेत

व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो जब घरवालों ने देखे तो उनके होश उड़ गए। वे आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उल्टा उन्हें ही धमका दिया गया। मामले में एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Ad