उत्तराखंड : गरुड़ के सलानी गांव में दर्दनाक हादसा, खुदाई के दौरान दरका पहाड़, पिता-पुत्र की मृत्यु

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : गरुड़ तहसील के सैलानी गांव में घर के पीछे खोदाई करते समय पहाड़ दरक गया। भारी मात्रा में बोल्डर तथा पत्थरों की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। राजस्व पुलिस घटना की जांच में जुटी। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल

मंगलवार की सुबह सैलानी गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र लाला सिंह तथा उनका पुत्र 24 वर्षीय दर्शन सिंह घर के पीछे गौशाला बना रहे थे। जिसकी नींव के लिए मिट्टी खोद रहे थे। एकाएक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा तथा बोल्डर गिरने लगे। वह मलबे में दब गए। वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकाला। प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां डा. उपासना ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्रधान आनंद परिहार ने बताया कि मृतक परिवार गरीब है। पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा से मुआवजा दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी

इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम कर उसे स्वजन को सुपुर्द किया जाएगा। घटना की जांच राजस्व पुलिस करेगी। मृतक दर्शन दीपावली पर घर आया था। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संपत्तियों में हेरफेर: खटीमा में 1.47 करोड़ की धांधली पर जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर केस दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad