‘शेर हमेशा शेर होता है…’, लोकसभा सीट हारने के बाद नवनीत राणा ने क्यों कहा- मैं हार कर भी जीत गई

खबर शेयर करें -

लोकसभा सीट हारने के बाद नवनीत राणा का बयान सामने आया है। नवनीत राणा ने कहा है कि लोगों ने झुंड बनाकर मोदी जी को रोकने की कोशिश की, लेकिन शेर हमेशा शेर होता है।

नवनीत राणा का इंडी गठबंधन पर निशाना

नवनीत राणा ने कहा- ‘हम जैसे जितने उम्मीदवार हैं। मेरी हार होकर भी मैं उस वक्त जीत गई जब हमारे प्रधानमंत्री ने शपथ ली। ये (लोकसभा सीट पर हार) हारकर भी हम लोगों की जीत है।’ उन्होंने आगे कहा कि हमारी खुशी का अंत नहीं है। जब शपथ पीएम मोदी ले रहे थे तो सबने देख लिया शेर अकेला लड़ा और किस तरह लड़े और जीतकर आएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का महामंथन: 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने फूंका चुनावी बिगुल

नवनीत राणा अदालत में पेश नहीं हुईं

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता नवनीत राणा महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर हुए विवाद से जुड़े 2022 के एक मामले में बुधवार को यहां की एक अदालत में पेश नहीं हुईं। उन्होंने अदालत में पेश नहीं होने के लिए खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: विनोद प्रसाद सेमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा के नए निदेशक, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

पूर्व सांसद के पति एवं अमरावती से विधायक रवि राणा भी इस मामले में आरोपी हैं। वह अदालत में पेश हुए। दंपत्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दंपत्ति के खिलाफ पुलिसकर्मियों का विरोध करने और उनके काम में बाधा डालने का आरोप है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मुंबई के खार इलाके में स्थित उनके आवास पर पहुंची थी। दंपत्ति ने बांद्रा में ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की योजना की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का महामंथन: 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने फूंका चुनावी बिगुल

सांसदों और विधायकों के विरुद्ध दर्ज मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश आर. एन. रोकड़े ने पिछली सुनवाई के दौरान राणा दंपत्ति को 12 जून को उनके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

Ad