नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व अध्यक्ष रहे समाजसेवी का हृदय गति रुकने से बीती रात निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व अध्यक्ष एवं दलित समाज के तमाम कार्यों में बढ़ चढ़कर भूमिका निभाने वाले मैकू लाल उम्र 75 वर्ष का हृदय गति रुकने से बीती रात निधन हो गया, उनकी आज दोपहर को शव यात्रा निकाली जाएगी, तथा नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए उनके पुत्र उदयवीर सिंह ने बताया कि बीती रात लालकुआँ नगर पंचायत के पूर्व चैयरमेन मैकू लाल का आकस्मिक निधन हो गया है, पूर्व मेकूलाल बीते लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे उनकी शव यात्रा आज दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से मुक्ति धाम लालकुआँ के प्रस्थान करेगी। यह दुःखद खबर सुनकर जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में गैस रेगुलेटर बदलने को लेकर खूनी संघर्ष: दुकानदार और पत्नी पर मारपीट का आरोप, दो भाइयों के सिर पर मारा चूल्हा और तवा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में एक करोड़ की स्मैक के साथ पकड़ा गया अग्निवीर: बीमारी का बहाना बनाकर घर आया और दोस्त संग करने लगा तस्कर, दोनों गिरफ्तार