अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकीं लालकुआं की 11 वर्षीय ईशानी: कलिंग महोत्सव में जीता प्रथम पुरस्कार, ‘कलिंग राजश्री अवॉर्ड’ से हुईं सम्मानित

खबर शेयर करें -

लालकुआं (हल्दूचौड़)। लालकुआं-हल्दूचौड़ की 11 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्रा ईशानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। ओडिशा के कटक स्थित कला विकास केंद्र में आयोजित प्रतिष्ठित ‘कलिंग महोत्सव-2026’ में ईशानी ने भरतनाट्यम के जूनियर वर्ग की एकल प्रस्तुति में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उत्कृष्ट प्रस्तुति और भारतीय शास्त्रीय नृत्य में दिए गए योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘अंतरराष्ट्रीय नृत्य कलिंग राजश्री अवॉर्ड’ से अलंकृत किया गया है। देश-विदेश के कलाकारों की उपस्थिति में मिली इस बड़ी उपलब्धि से प्रदेश भर में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे कर्मचारी (पूर्व सैनिक) की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर तोड़ा दम

दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा सात की छात्रा ईशानी वर्तमान में प्रसिद्ध भरतनाट्यम गुरु शुभम खोवल के मार्गदर्शन में नृत्य का गहन प्रशिक्षण ले रही हैं। वह इससे पूर्व भी हरिद्वार और नई दिल्ली में आयोजित कई राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीत चुकी हैं। ईशानी के पिता प्रेम शंकर जोशी (शास्त्री) प्रसिद्ध समाजसेवी व व्यवसायी हैं और माता हेमा जोशी शिक्षिका हैं। बेटी की इस स्वर्णिम सफलता पर परिजनों, गुरुजनों, विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने उन्हें ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आक्रामक हुआ मानसून: 30 जुलाई को 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बागेश्वर में स्कूल बंद और यमुनोत्री-रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से तबाही
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज तहसील में विजिलेंस का बड़ा छापा: 14 हजार की रिश्वत लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें