राजू अनेजा, रुद्रपुर।किच्छा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ का सब्र अब जवाब दे चुका है। सवाल सीधा है—
आखिर कौन है वो आका, जिसके इशारे पर हमला हुआ और जो आज पुलिस के लिए सिरदर्द बना बैठा है?
पार्षद पुत्र सौरभ बेहड़ पर हुए जानलेवा हमले को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक सिर्फ आश्वासन बांटती नजर आ रही है। न हमलावर गिरफ्त में हैं, न उनके पीछे खड़े आकाओं का कोई सुराग। इससे बेहड़ खेमा उबल चुका है।
मंगलवार को आवास विकास स्थित आवास के सामने हुई महापंचायत में बेहड़ ने साफ लहजे में चेताया—
“आज शाम तक पुलिस के पास आखिरी मौका है। झूठी गिरफ्तारी नहीं चाहिए, सिर्फ असली गुनहगार और उनके आका चाहिए।”
बेहड़ ने दो टूक एलान किया कि यदि बुधवार शाम तक आरोपियों का पर्दाफाश नहीं हुआ, तो
गुरुवार को तराई का शेर एसएसपी कार्यालय की चौखट पर दहाड़ेगा।
उसके बाद हालात की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
महापंचायत में जुटे समर्थकों ने कहा कि जब एक विधायक का बेटा सरेआम हमले का शिकार हो सकता है, तो आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे है। हत्या, फायरिंग और खुलेआम गुंडागर्दी ने तराई की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।
बेहड़ ने पुलिस को चेताते हुए कहा—
“हम कमजोर नहीं हैं और न ही दबने वाले। आका चाहे जितना बड़ा हो, अब पर्दे में नहीं रहेगा। अगर पुलिस नहीं निपटी, तो हम खुद निपटेंगे।”
अब सवाल यही है—
क्या आज शाम तक पुलिस आका तक पहुंचेगी?
या फिर कल एसएसपी कार्यालय के बाहर तराई की राजनीति का सबसे बड़ा टकराव देखने को मिलेगा?
ताजा खबर
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

