राजू अनेजा ,लाल कुआं। दुष्कर्म प्रकरण की विवेचना में लापरवाही और आरोपी को बचाने की कोशिश के मामले में महिला दरोगा के निलंबन के बाद अब प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी पति को बचाने के लिए उसकी पत्नी द्वारा कोर्ट में झूठी गवाही देने का मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने ही पति को बचाने के उद्देश्य से खुद को उसकी लिव-इन पार्टनर बताया, जिसके बाद अब उस पर भी कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का है, जहां अक्टूबर 2025 में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, इसके बावजूद वह पीड़िता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
इस संवेदनशील मामले की विवेचना तत्कालीन जांच अधिकारी महिला एसआई द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान न सिर्फ गंभीर लापरवाही बरती गई, बल्कि आरोपी को क्लीन चिट देने की कोशिश भी की गई। एसएसपी के संज्ञान में मामला आने पर महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया।
दरोगा के सस्पेंड होने के बाद पुलिस की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी की पत्नी ने कोर्ट में बयान देते समय खुद को उसकी पत्नी न बताकर लिव-इन पार्टनर बताया था, ताकि यह साबित किया जा सके कि आरोपी शादीशुदा नहीं है। पुलिस जांच में जब आरोपी के वैवाहिक दस्तावेज और बच्चों के स्कूल रिकॉर्ड सामने आए, तो पत्नी की गवाही झूठी पाई गई।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरे मामले की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। आरोपी के बच्चों के स्कूल प्रमाणपत्रों में दर्ज पिता का नाम अहम साक्ष्य के रूप में कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, कोर्ट में झूठी गवाही देने वाली आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर
- हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिला दुर्लभ ‘इंडियन फ्लैपशेल’ कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
- बाप की गोद में बेटे की सांसें टूटती रहीं, आसपास खड़ी भीड़ मोबाइल में कैद करती रही मौत का मंजर
- केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल का पूर्ण समर्थन: कहा- ‘बिंदुखत्तावासियों से पारिवारिक रिश्ता, हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’
- ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल
- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर भड़का जनाक्रोश: कुड़ाई ने सरकार को दी अनिश्चितकालीन अनशन और चक्का जाम की चेतावनी
- विवाहिता को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वाला मोबाइल बरामद
- बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दर्जे की मांग पर भड़का जनाक्रोश: 6 हजार से अधिक ग्रामीणों ने किया जेड सेक्टर में प्रदर्शन, दोपहर में निकलेगी महारैली

