रेप के बाद हैवान ने लड़की को लगाया HIV पॉजिटिव का इंजेक्शन, फिर किया ये काम
गुरुग्राम में प्यार के नाम पर एक हैवान ने कुछ ऐसा किया कि लोगों का इस शब्द से भरोसा उठ जाने के लिए काफी है. युवक ने पहले तो युवती के साथ प्यार का ढोंग किया और फिर उसका रेप किया. जब इतने पर मन नहीं भरा तो उसने उसे एचआईवी पॉजिटिव का इंजेक्शन लगा दिया.

पीड़िता ने जो बयान दिया उसके मुताबिक पिछले साल मथुरा के रहने वाले युवक से उसकी जान पहचान हुई थी. पहचान आगे बढ़कर प्यार में बदल गया. शादी का प्रस्ताव देकर वो मथुरा के एक गांव में ले गया. वहां उसने उसके साथ जबरन संबंध बनाया और अश्लील वीडियो बना लिया.
इसके बात युवक हैवान बनता गया उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. जिससे वो गर्भवती हो गई. युवती की मानें तो जब वो गर्भवती थी तो डॉक्टरी जांच के बहाने उसने उसे एचआईवी का इंजेक्शन लगवा दिया. उसे इस बात का बता नहीं था.
पीड़िता की मानें तो जब गर्भ के दौरान उसका मेडिकल टेस्ट हुआ तो वो HIV पॉजिटिव पाई गई. जिसके बाद लड़की पुलिस के पास जाकर युवक की शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि युवक उसके साथ मारपीट भी करता था.
महिला मथुरा के गांव से गुरुग्राम आई और पुलिस को इस बाबत शिकायत की. गुरुग्राम महिला थाना पुलिस (दक्षिण) ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली. युवक को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी तैयारी में लग गई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

