बाली का रुतबा: शहर के बाद चैती में भी दिखा असर, सफाई के महा अभियान में उतरा जनसैलाब

खबर शेयर करें -

 

 

▶ एक अपील और उमड़ पड़ा शहर

राजू अनेजा,काशीपुर।चैती मेले की समाप्ति के बाद काशीपुर में स्वच्छता को लेकर ऐसा जनसैलाब उमड़ा, जिसने शहर की एकजुटता और जागरूकता की नई तस्वीर पेश कर दी। महापौर दीपक बाली की पहल पर नगर निगम द्वारा चलाए गए महाअभियान में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए।

 

▶ सुबह 7 बजे शुरू, बना जनआंदोलन

“जहां उत्सव, वहां स्वच्छता” के संदेश के साथ शुरू हुए इस अभियान में सामाजिक संगठन, व्यापारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। महापौर की अपील का असर ऐसा रहा कि पूरा मेला परिसर देखते ही देखते सफाई अभियान का केंद्र बन गया।

 

▶ चार जोन में बंटी जिम्मेदारी, बदली तस्वीर

 

अभियान को सफल बनाने के लिए मेला क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया। हर जोन में अलग-अलग टीमों ने कचरा, प्लास्टिक और कांच हटाकर पूरे परिसर को व्यवस्थित किया, जिससे कुछ ही घंटों में पूरा क्षेत्र साफ-सुथरा नजर आने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 'कटर' गैंग की शातिर महिला गिरफ्तार; ऑटो में सटकर बैठती और बच्चा काटता पैर, फिर ऐसे उड़ता था मंगलसूत्र

 

▶ खुद मैदान में उतरे बाली, बढ़ाया जोश

महापौर दीपक बाली अपनी बेटी मुद्रा बाली के साथ हर जोन में पहुंचे और स्वयं श्रमदान किया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने लोगों में नया उत्साह भर दिया और अभियान को जनआंदोलन में बदल दिया।

 

▶ आस्था और जिम्मेदारी का संगम

 

महापौर ने कहा कि चैती मेला आस्था और परंपरा का प्रतीक है, ऐसे में इसके बाद स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने इसे केवल सफाई नहीं, बल्कि जागरूकता का अभियान बताया।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर अपडेट: 30 मई तक मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित; टीले को बचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी

 

▶ महा अभियान में बारिश भी बनी सहायक

 

सफाई के दौरान उड़ रही धूल को अचानक हुई बारिश ने थाम लिया। लोगों ने इसे मां बाल सुंदरी का आशीर्वाद मानते हुए कहा कि जैसे प्रकृति भी इस प्रयास में साथ दे रही हो।

पहली बार ऐसा नजारा, चारों ओर सराहना

 

काशीपुर के इतिहास में पहली बार चैती मेले के बाद इतने बड़े स्तर पर स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है और महापौर दीपक बाली के इस प्रयास को एक नई मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

इनका भी रहा सहयोग

 

स्वच्छता महाअभियान को सफल बनाने में शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और औद्योगिक इकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी, बीएसबी पब्लिक स्कूल, उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, लिटिल स्कॉलर स्कूल, साईं पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
इसके अलावा पशुपति लेमिनेटर, नैनी पेपर, काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन ग्रुप, अग्रवाल सभा, ब्राह्मण सभा, व्यापार मंडल, संस्कार भाजी सभा, काशीपुर इकाई, बाल्मीकि सभा और केडीएफ सहित कई सामाजिक संस्थाओं और पर्यावरण मित्रों ने निगम टीम के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव का अलर्ट: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला; अब इस जिले में 12 बजे तक ही खुलेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश