खैरना चौकी के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर: युवक की आत्महत्या के बाद एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के खैरना चौकी क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के गंभीर आरोपों के बाद एसएसपी ने खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत सहित सभी पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई मृतक बालम सिंह बिष्ट की बहन की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर की गई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मामले की विवेचना निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से हो सके, इसके लिए पूरी चौकी को हटाकर वहां नई तैनाती कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

घटना के अनुसार, बीते 28 अप्रैल को बेतालघाट के लोहाली गांव निवासी बालम सिंह बिष्ट खैरना क्षेत्र में वीडियो बना रहा था, तभी उसकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने शराब के नशे में होने की पुष्टि के बाद उसका चालान कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि बालम ने फोन पर अपनी बहन और जीजा को बताया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, उसका सिम कार्ड तोड़ दिया और पांच हजार रुपये भी छीन लिए। इसी मानसिक तनाव और अपमान के चलते बालम ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी

सुसाइड नोट और बहन की तहरीर पर मुकदमा

मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट में भी पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का जिक्र है। मृतक की बहन मुन्नी जलाल ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग करते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल... कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad