अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, बागेश्वर निवासी चालक की मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ बुधवार 6 मई की तड़के सुबह करीब 3 बजे एक वेगनआर कार (UK02-TA-3159) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15-20 मीटर नीचे एक मकान की छत पर जा गिरी। ग्राम देहोली (चौबटिया) में हुए इस भीषण हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार गिरते हुए स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत से इतनी जबरदस्त तरीके से टकराई कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और घर की छत को भी भारी नुकसान पहुँचा।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर: धर्मांतरण के तीन मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; SSP ने गठित की SIT, लालच और भय दिखाकर धर्म परिवर्तन का आरोप

हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान 32 वर्षीय भुवन प्रसाद, पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम मटेला (काफलीगैर), जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वह कार में अकेले सवार थे और उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे रानीखेत के लिए रवाना हो चुके हैं। इस खौफनाक मंजर के बाद इलाके में दहशत का माहौल है; हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त मकान के भीतर कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  संपत्ति बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला; हाथ की कलाई कटी, आरोपी गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन हुआ उग्र; ज्योति रौतेला ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, 40 घंटे से टंकी पर जारी है धरना

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें