अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस व यूकेडी प्रत्याशी ने किया नामांकन

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: जनपद के सल्ट सीट पर भाजपा, कांग्रेस व यूकेडी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा ने स्व. विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को अपना प्रत्याशी बनाया है, वही कांग्रेस ने गंगा पंचोली पर दांव खेला है। इसके अलावा यूकेडी ने मोहन उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। नामांकन से पूर्व तीनों दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में जुलूस निकाल शक्ति प्रदर्शन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सत्र के अंतिम दिन भारी हंगामा; विपक्ष ने दिखाए आक्रामक तेवर, काले झंडे लहराए और फाड़ीं कार्यसूची की प्रतियां, हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित

सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस व यूकेडी द्वारा अपने अपने प्रत्याशी घोषित करने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने गंगा पंचोली को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
मंगलवार को नामांकन के दौरान भाजपा की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजय कुमार, महामंत्री सुरेश भट्ट, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल व यशपाल आर्या, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत समेत तमाम मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। महेश जीना के प्रस्तावक मोहन सिंह व देवीदत्त थे।
इधर गंगा के काफिले में भी काफी भीड़ रही। आचार संहिता के मद्देनजर गंगा पंचोली के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल नामांकन केंद्र में पहुंचे। उनके प्रस्तावक सोबन सिंह बोरा व अर्जुन सिंह रावत थे। उक्रांद प्रत्याशी मोहन उपाध्याय ने भी समर्थकों संग अपना पर्चा दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश यादव के 'घुसपैठिया' वाले बयान पर हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका का तीखा पलटवार, कहा— "यह पूरे उत्तराखंडवासियों के स्वाभिमान का अपमान"
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली महारैली को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; अजय कुमार लल्लू बोले— उत्तराखंड से पहुंचेंगे 25 हजार कार्यकर्ता, SIR और बैलेट पेपर पर सरकार को घेरा