अल्मोड़ा: छोटा हाथी वाहन गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा एक छोटा लोडर वाहन (छोटा हाथी) रविवार को अनियंत्रित होकर जागेश्वर के पास झांकरसेम में गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।


 

कैसे हुआ हादसा?

 

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लोडर वाहन (संख्या UP 14 QT 8045) जागेश्वर से पहले झांकरसेम के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दो लोग सवार थे। चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के समाना गाँव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जबकि उनके साथी गाजियाबाद निवासी सोनू उर्फ सतेंद्र कुमार घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नाना के घर आए 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत; खेलते समय गदेरे के तेज बहाव में बहा, दूसरे दिन मिला शव

 

कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौलादेवी भेजा गया। जहाँ डॉक्टरों ने चालक अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया और घायल सतेंद्र कुमार का उपचार शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ से कमलेश चंदोला की चुनावी हुंकार, भाजपा की हैट्रिक जीत का किया दावा

दन्या के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महंत ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुँचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर DM का बड़ा एक्शन; परीक्षा शुल्क अधिकतम ₹600 और TC सिर्फ ₹1 तय, उल्लंघन पर ₹5 लाख तक जुर्माना
Ad