मच्छर मारने के बाद पिता पर की गई टिप्पणी से नाराज भतीजे ने चाकू से गोदकर चाचा को उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें -

मच्छर मारने के बाद पिता पर की गई टिप्पणी से नाराज भतीजे ने चाकू से गोदकर चाचा को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने हमलावर भतीजे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात थाना जनकपुरी क्षेत्र के चकहरेटी गांव का है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गांव निवासी राहुल के चचेरे भाई ने एक मच्छर मारने के बाद राहुल के पिता को लेकर टिप्पणी कर दी, जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। हालांकि, उस समय मामले को सुलझा दिया गया था।

सोमवार रात को फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान राहुल ने अपने चाचा देवीसिंह पर हमला कर दिया। चाकू लगने से देवी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देवी सिंह की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हमलावर राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चाचा-भतीजे के बीच विवाद हुआ था। जिसमें भतीजे ने चाकू मारकर चाचा की हत्या कर दी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad