पुरानी दरों पर ही वाहन स्वामी करा सकेंगे फिटनेस जांच

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न संगठनों की मांग पर परिवहन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। अब वाहन स्वामी एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जांच करा सकेंगे जिसमें 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने के लिए पुरानी दरों पर ही फीस लिए जाने की जो सुविधा शासनादेश 21 फरवरी 2023 को एक वर्ष के लिए प्रदान की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल का पूर्ण समर्थन: कहा- 'बिंदुखत्तावासियों से पारिवारिक रिश्ता, हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष'

सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है जिसमें 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने के लिए पुरानी दरों पर ही फीस लिए जो सुविधा शासनादेश 21 फरवरी 2023 द्वारा एक वर्ष के लिए प्रदान की गई थी। अब वह सुविधा 22 फरवरी 2024 से 21 फरवरी 2025 तक भी लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

सचिव परिवहन ने कहा कि वाहन स्वामी अब एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जांच करा सकेंगे। इस सुविधा के लिए परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठन काफ़ी दिनों से मांग कर रहे थें और उनकी मांग को मुख्यमंत्री की ओर से पूरी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad