तांत्रिक के कहने पर पिता ने ढाई साल की बच्ची के साथ की ऐसी हैवानियत, जानकर कांप जाएगी रूह
अंधविश्वास में फंसकर आज भी लोग कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसे जानकर आप दहल उठेंगे. यूपी के मुजफ्फरनगर से अंधविश्वास की एक ऐसी कहानी सामने आई है. यहां एक पिता तांत्रिक के बहकावे में आकर अपने ढाई साल की बच्ची का कत्ल कर दिया. चाहत थी कि उसे आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त हो जाए. पुलिस ने तांत्रिक और कातिल पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

ककरौली पुलिस थाने के एसएचओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तांत्रिक इरफान के कहने पर वाजिद ने अपनी ढाई साल की बेटी की हत्या कर दी और उसे जंगल के क्षेत्र में दफना दिया. तांत्रिक ने वाजिद को बताया था कि ऐसा करने से उसे आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त हो जाएगी.
बच्ची की मां रेहाना बेगम ने अपने पति और तांत्रिक के खिलाफ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद बयान के आधार पर पुलिस ने 302, 201 और 120 B आईपीसी धारा के तहत शिकायत दर्ज कर ली है.
यह भी पढ़े 👉 भारतीय सेना भर्ती रैली, क्लर्क सहित ट्रेड्समैन और स्टोरकीपर पदों पर भर्ती
एफआईआर के मुताबिक वाजिद रविवार रात बच्ची को मैदान में ले गया. तांत्रिक इरफान के कहने पर उसने बच्ची का गला रेत दिया और फिर उसे दफना दिया.
पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके साथ ही आरोपियों को पकड़ लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

