भाई की शादी में शराब पीकर युवक ने खूब किया नागिन डांस; मगर ऐसे पड़ गया भारी!

खबर शेयर करें -

मुजफ्फरपुर में भाई की शादी में शराब पीकर डांस करना एक युवक को भारी पड़ गया और शादी से लौटने के बाद सीधे जेल पहुंच गया.

दरअसल, शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीने के जुर्म में दूल्हे के भाई को गिरफ्तार किया गया और भाई की शादी के दिन वह जेल पहुंच गया. मामला मुजफ्फरपुर के साहेबगंज का है.

बताया जा रहा है कि साहेबगंज के में सोमवार की सुबह-सुबह उत्पाद पुलिस ने मोतीपुर के रहने वाले विजय कुमार सहनी को हिरासत में ले लिया. विजय एक दिन पहले अपने सगे भाई की शादी में शराब पीकर बारात पहुंचा था और उसने शराब के नशे में वहां जमकर नागिन डांस किया था. जब वह बारात से लौटा तो उत्पाद की टीम ने उसे पकड़ लिया फिर कोर्ट में पेशी के लिए ले गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की धूम: कुमाऊं के सबसे बड़े MBPG कॉलेज में अध्यक्ष पद के दावेदारों में भिड़ंत, पुलिस ने खदेड़ी भीड़

उत्पाद विभाग की टीम ने मोतिपुर निवासी विजय कुमार सहनी को शराब के नशे में दबोचा था. भाई की शादी में शराब के नशे में धुत होकर विजय ने जमकर मस्ती की थी. बारात में खूब डांस किया था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान उस पर उत्पाद विभाग की टीम की नजर चली गई और अगली सुबह उसपर एक्शन भी हो गय

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के साथ सौतेला व्यवहार या राजनीतिक अनदेखी? 27 सितंबर के जनआक्रोश से क्या जागेगा शासन?

वह भाई की शादी के दिन ही हवालात पहुंच गया. पुलिस सोमवार को उसे पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची थी जहां विजय सहनी ने इस बात की जानकारी खुद ही मीडिया को दी. विजय सहनी ने प्रण लिया है कि अब वह किसी शादी में शराब नहीं पिएगा औहर आज के बाद वह शराब को हाथ तक नहीं लगाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  मानिला (अल्मोड़ा) डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भूपेंद्र कुमार 11 वोटों से विजयी, 6 पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad