लालकुआं: आईओसी डिपो के पास डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो; बिंदुखत्ता निवासी महिला समेत तीन यात्री गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर स्थित इंडियन ऑयल (IOC) डिपो के सामने बुधवार दोपहर बाद एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो की भिड़ंत डिपो के पास कट से मुड़ रहे डंपर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: एचपी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का हंगामा, ईंधन भराते ही रास्ते में बंद हुए कई वाहन, जांच शुरू

हादसे में तीन लोग घायल, हल्द्वानी रेफर

इस दुर्घटना में एक महिला सहित कुल तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संभाला गया और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का सटीक पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना: प्राकृतिक जलस्रोत हुए रिचार्ज, सैलानियों की आमद घटने से होटल के दाम गिरे

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें