राजू अनेजा,रुद्रपुर।द मेडिसिटी अस्पताल में बीमार बेटे का इलाज कराने आए एक व्यक्ति ने इंसानियत और मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि किच्छा निवासी आजम खान ने ड्यूटी पर तैनात महिला नर्स से छेड़छाड़ की। घटना का विरोध करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नर्स से की अभद्र हरकत
पुलिस के अनुसार, द मेडिसिटी अस्पताल में किच्छा निवासी माहिर आसीम पुत्र आजम खान भर्ती है। बीते दिनों अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला नर्स के साथ आजम खान ने अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की।
यह देख अस्पताल के डॉ. संजय कुमार ने जब आरोपित को समझाने का प्रयास किया, तो वह गाली-गलौज पर उतर आया।
डॉक्टर को दी धमकी
आरोप है कि बाद में आजम खान, मोहसिन खान और एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके स्वजनों के सामने डॉ. संजय कुमार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
डॉक्टर ने खुद को खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की।
पुलिस कार्रवाई
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों से छेड़छाड़ की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ताजा खबर
- “काशीपुर में महिलाओं के आधुनिक फैशन को मिला नया ठिकाना ‘भारतीयम वस्त्रा’ – दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
- गदरपुर की सियासी पिच पर गुंजन का दमदार शॉट, क्या पांडे के किले में सेंध की तैयारी?
- हल्द्वानी: बीजेपी विधायक के बेटे से जमीन धोखाधड़ी; 5 भाइयों ने बेची सरकारी ‘नहर और सड़क’, अब दर्ज हुआ मुकदमा
- रामनगर: होटल के कमरे में स्कूल ड्रेस में मिलीं दो नाबालिग छात्राएं, पुलिस ने होटल किया सील
- बिंदुखत्ता में कुमाऊं वॉटर पार्क का धमाकेदार ऑफर, “बाय 1 गेट 1 फ्री” से बढ़ेगी रौनक
- आंखों में खुशी के छलकते आंसू, जनता बोली— “बाली जी, तुमने तो शहर चमका दिया”
- बिंदुखत्ता: मुख्य बाजार में तेज रफ्तार वाहन ने ली बुजुर्ग की जान; सब्जी लेकर घर लौट रहे कुंवर सिंह गड़िया की मौत, क्षेत्र में शोक
- बिंदुखत्ता: अवसाद के चलते व्यक्ति ने दी जान; 10 साल से पत्नी और बच्चों से अलग रहने के कारण था परेशान
- हल्दूचौड़ गुमटी में बेतरतीब कट ने ली एक और जान, आटो-कार टक्कर में महिला की मौत, 8 घायल
- वीकेंड अलर्ट: कैंची धाम और भवाली के लिए नया ट्रैफिक प्लान; बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक, शटल सेवा का करना होगा उपयोग

