भवाली : तल्ला रामगढ़ में वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें -

भवाली : तल्ला रामगढ़ में एक वाहन खाई में जा गिरा, जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। सुबह पुलिस की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस जानकारी के अनुसार, गोविंद सिंह कार्की मंगलवार देर रात टैक्सी वाहन संख्या यूके 04 टीबी 3668 लेकर नावली से नैकाना घर की ओर आ रहे थे। तभी नैकाना पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सुबह जब लोगाें ने खाई में वाहन गिरा हुआ देखा तो सामाजिक कार्यकर्ता रोहित नेगी ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के आदेशों की काशीपुर में उड़ाई जा रही खुलेआम धज्जियां! उत्तराखंड में प्रतिबंध के बावजूद शहर में रोजाना कई कुंतल मिलावटी खोये और सिंथेटिक पनीर की आवक पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने की मदद

सूचना पर चौकी इंजार्च देवेंद्र राणा मय टीम मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगाें की मदद से ड्राइविंग सीट में फंसे चालक के शव को खाई से बाहर निकाला। रोहित नेगी ने बताया कि मृतक काश्तकारी व टैक्सी वाहन चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के 2 बेटे 1 बेटी है, जो अभी स्कूल ही पढ़ते है। मृतक अपने पीछे बच्चों, पत्नी व माता को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृत्यु के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सियासत का दिलचस्प संयोग! कभी बाली ने मांगा था हिसाब, आज उदित ने उसी निगम से पूछे सवाल! छह साल पुरानी यादें फिर हुईं ताजा

वहीं, रामगढ चौकी इंजार्च देवेंद्र राणा ने बताया कि घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला गया। वहीं, शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों से मजदूरी कराने वाले धन्नासेठों की अब खैर नहीं ! देर रात तक बच्चों से ढुलवाते हैं भारी माल, चार मंजिला इमारतों तक बनाते हैं बोझा ढोने की मशीन!