रात में टेंपो-ई-रिक्शा संचालन पर रोक: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एसएसपी ने कड़े निर्देश जारी ,जनता से सहयोग की करी अपील

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बड़ा फैसला लिया है। अब रात्रि काल में टेंपो और ई-रिक्शा संचालित करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। आदेश के मुताबिक बिना क्षेत्राधिकारी (सीओ) की अनुमति किसी भी टेंपो या ई-रिक्शा को रात में सड़क पर उतरने की इजाजत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के भू-कटाव पर कांग्रेस ने घेरा: वरिष्ठ नेता दुर्गापाल और कुड़ाई ने सरकार से पूछे 9 सालों के हिसाब सहित 6 तीखे सवाल

एसएसपी ने साफ कहा है कि दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी चिंताजनक है, ऐसे में रात के समय हल्के वाहन चलाने पर निगरानी बढ़ाना आवश्यक हो गया है। पूरे जनपद में रात्रि के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुनिया से जाते-जाते दो बच्चों के जीवन में उजियारा कर गया गदरपुर का 11 वर्षीय शिवांश

पुलिस अधिकारियों को हिदायत है कि संवेदनशील मार्गों पर विशेष पैट्रोलिंग बढ़ाई जाए और बिना अनुमति रात में चलने वाले वाहनों को तुरंत सीज किया जाए। आदेश जारी होते ही पुलिस टीमों को मुस्तैद कर दिया गया है।

पुलिस का दावा है कि इस सख्ती से रात्रिकालीन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा और आमजन को सुरक्षित यातायात मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ की अनोखी रणनीति: ग्राहक बनकर बुक की 'रैपिडो', हल्द्वानी में दो दिन के अभियान में 18 निजी बाइक सीज
Ad