
राजू अनेजा,रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद में निजी अस्पतालों की संवेदनहीनता का एक और शर्मनाक चेहरा सामने आया। घटना रुद्रपुर की है जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए जब नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, तो वहां प्राथमिक उपचार शुरू करने के बजाय पैसों और मौत की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए गए। यह रवैया न केवल कानून की खुली अवहेलना है, बल्कि इंसानियत पर भी करारा तमाचा।
प्रत्यक्षदर्शी भदोहीपुरा निवासी आकाश यादव के अनुसार, रविवार शाम भदोहीपुरा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल सड़क पर गिर पड़ा और अत्यधिक खून बहने लगा। हालत नाजुक देख आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए घायल को मात्र 100 मीटर दूर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां का मंजर सबको सन्न कर गया।
राहगीरों का आरोप है कि घायल दर्द से कराहता रहा, खून बहता रहा, मगर अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार तक देने से इनकार कर दिया। समय की नजाकत समझते हुए लोग बहस में उलझने के बजाय घायल को तुरंत जिला अस्पताल रुद्रपुर ले गए, जहां उसका उपचार शुरू हुआ।
यह घटना सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों और मोटर वाहन अधिनियम पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिनमें कहा गया है कि आपात स्थिति में किसी भी अस्पताल को घायल का प्राथमिक इलाज करने से मना करने का अधिकार नहीं है। इसके बावजूद निजी अस्पताल खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि यदि जिला अस्पताल पहुंचाने में थोड़ी और देर हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? क्या निजी अस्पताल अब सिर्फ मुनाफे की मशीन बनकर रह गए हैं?
इस संबंध में सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि किसी भी गंभीर घायल के इलाज से कोई निजी अस्पताल इनकार नहीं कर सकता। फिलहाल कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सवाल वही है—
क्या इलाज से पहले इंसान की जेब देखी जाएगी, या उसकी जान?
ताजा खबर
- पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर
- हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिला दुर्लभ ‘इंडियन फ्लैपशेल’ कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
- बाप की गोद में बेटे की सांसें टूटती रहीं, आसपास खड़ी भीड़ मोबाइल में कैद करती रही मौत का मंजर
- केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल का पूर्ण समर्थन: कहा- ‘बिंदुखत्तावासियों से पारिवारिक रिश्ता, हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’
- ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल
- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर भड़का जनाक्रोश: कुड़ाई ने सरकार को दी अनिश्चितकालीन अनशन और चक्का जाम की चेतावनी
- विवाहिता को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वाला मोबाइल बरामद
- बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दर्जे की मांग पर भड़का जनाक्रोश: 6 हजार से अधिक ग्रामीणों ने किया जेड सेक्टर में प्रदर्शन, दोपहर में निकलेगी महारैली

