युवा दिलों की धड़कन दीपेंद्र कोश्यारी के स्वागत को लालकुआं में दिखेगा युवा जोश, भाजयुमो ने झोंकी ताकत

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, लालकुआं।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार लालकुआं पहुंच रहे युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी के स्वागत को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया है। नगर महामंत्री बॉबी सम्मल ने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए युवाओं से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

बॉबी सम्मल ने कहा कि यह अवसर केवल स्वागत का नहीं, बल्कि युवाओं की ताकत दिखाने का है। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं के दिलों पर राज करने वाले दीपेंद्र कोश्यारी को प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलना लालकुआं समेत पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराकर स्कॉर्पियो से भिड़ी स्विफ्ट कार, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

सम्मल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि युवा मोर्चा अब और अधिक ऊर्जावान रूप में प्रदेश के विकास की दिशा में काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल से वीडियो बनाने का मामला बना रहस्य,चर्चाओं का बाजार गर्म, अब पुलिस जांच पर टिकी सबकी नजर

रैली के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए जा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी कोश्यारी के स्वागत संदेशों की बाढ़ सी आ गई है। भाजपा कार्यकर्ता इस आगमन को युवा नेतृत्व की नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम दरबार में गूंजी काशीपुर के विकास की आवाज, महापौर दीपक बाली ने रखा शहर के सुनहरे भविष्य का रोडमैप

 

Ad