टनकपुर-चंपावत हाईवे पर बड़ा हादसा: केमू बस पलटी, 5 गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

चंपावत: टनकपुर से आठ किलोमीटर आगे टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तियां यू बैंड पर शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही केमू की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में चालक और परिचालक समेत कुल 25 लोग सवार थे, जिनमें 23 रिलायंस कंपनी के कर्मचारी थे।


 

दुर्घटना और बचाव कार्य

 

  • हादसे का कारण: चालक गोपाल सिंह और परिचालक बलवंत सिंह ने बताया कि बस दोपहर 3 बजे हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए चली थी और शाम को टनकपुर से 8 किलोमीटर आगे बस्तियां यूबैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
  • बचाव: दुर्घटना की सूचना मिलते ही टनकपुर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती कराया गया।
  • घायलों की स्थिति: उप जिला चिकित्सालय में सीएमएस घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इस हादसे में चालक और परिचालक सहित 23 रिलायंस कर्मी घायल हुए हैं।
  • हायर सेंटर रेफर: यात्रियों में से पाँच गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

 

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

 

दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा, आरटीओ सुरेंद्र कुमार, और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि दीपक रज़वार अपनी टीम के साथ उपजिला चिकित्सालय पहुँचे और सभी घायलों का हाल जाना।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर:अस्पताल की व्यवस्था को हुआ मोतियाबिंद ! मोबाइल की टॉर्च से करना पड़ रहा हे मरीजों का इलाज

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें