
राजू अनेजा,काशीपुर। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर ली है। अब काशीपुर में ई-वाहन चालकों को बैटरी खत्म होने की चिंता नहीं सताएगी। नगर निगम क्षेत्र के लगभग 10 प्रमुख स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे बाजारों और मुख्य मार्गों पर ही वाहनों की चार्जिंग सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मेयर दीपक बाली ने बताया कि शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आगामी 16 जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे। सभी चार्जिंग स्टेशन पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित किए जाएंगे।
मेयर ने जानकारी दी कि प्रत्येक ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए 10 फीट गुणा 10 फीट स्थान निर्धारित किया जाएगा। चार्जिंग से होने वाली आय का एक हिस्सा ठेकेदार कंपनी द्वारा नगर निगम को दिया जाएगा। स्टेशन पर चार्जिंग शुल्क की रेट लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी, उसी के अनुसार वाहन चालकों से शुल्क वसूला जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और उनके रख-रखाव पर नगर निगम को कोई खर्च नहीं करना होगा। पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार कंपनी की होगी।
नगर निगम की इस पहल से न केवल इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर में ई-वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। अब काशीपुर में ई-वाहन लेकर निकलना पहले से कहीं ज्यादा आसान और बेफिक्र होगा।
ताजा खबर
- कोचिंग के लिए निकली 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
- रुद्रपुर में गाय के मालिकाना हक को लेकर खूनी संघर्ष: दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, इलाके में तनाव
- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प
- बिंदुखत्ता में शराब की ‘होम डिलीवरी’ करने वाला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 49 पव्वे, नेटवर्क ध्वस्त
- चढ़ावा चोरी महापाप, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: बद्रीनाथ धाम मामले पर मुख्यमंत्री धामी के तल्ख तेवर, थूक जिहाद और मदरसों पर भी बड़ा बयान
- रानीखेत में चमत्कार: 7 दिनों से घने जंगल में लापता युवती का सुरक्षित रेस्क्यू, पुलिस और SDRF ने बचाई जान
- उत्तराखंड में मानसून के तल्ख तेवर: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेपटरी, 5 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’, कैलाश मानसरोवर मार्ग भी रहा बाधित
- देवभूमि उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: देश का छठा ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बना, कैबिनेट के बाद लोक भवन से मिली अंतिम मंजूरी
- कैंची धाम के पास बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरते पत्थरों से बचने के प्रयास में शिप्रा नदी में गिरी कार, महिला चालक का सुरक्षित रेस्क्यू
- लालकुआं में पसरा मातम: गोरापड़ाव हादसे में घायल दूसरे युवक अयान ने भी तोड़ा दम, एक ही मोहल्ले के दो चिराग बुझे

