दुःखद सड़क हादसा: रामपुर रोड पर दुर्घटना में बिंदुखत्ता के युवक की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: मंगलवार को रामपुर रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिंदुखत्ता के शांतिनगर निवासी जगमोहन सुठा (32) पुत्र बद्रीदत्त की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।


 

माता को अस्पताल छोड़कर लौट रहे थे

 

जगमोहन सुठा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

  • पारिवारिक जिम्मेदारी: जगमोहन की माता देवकी देवी कुछ दिन पहले रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण घायल हो गई थीं और सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती थीं।
  • हादसा: मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जगमोहन अपनी माँ को कार से घर छोड़कर अस्पताल लौटे थे। वहाँ से दवा और अपनी बाइक लेकर घर लौटते समय यह दुखद हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

मिलनसार स्वभाव के कारण थे लोकप्रिय

 

मृतक जगमोहन पेशे से कैनरा बैंक के कैश वाहन चालक थे। वह नौकरी के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कांटे का पार्ट टाइम काम भी करते थे और घर के कामों में हाथ बटाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण वह पूरे गाँव में लोकप्रिय थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना
Ad