हल्द्वानी: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बिठौरिया क्षेत्र में एक पुताई ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मूल रूप से बरेली के नवाबगंज निवासी 24 वर्षीय राजेश मौर्य, जो बिठौरिया नंबर दो में किराए के कमरे में अकेले रहते थे, मंगलवार सुबह अपने कमरे में फंदे से लटके हुए पाए गए। घटना की जानकारी तब हुई जब उनका छोटा भाई सुबह आठ बजे उनके कमरे पर पहुँचा। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है और प्रथमदृष्ट्या इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार के कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; देर रात एक बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा, जांच के बाद होगी हमलावर होने की पुष्टि

हालांकि, राजेश के बड़े भाई धर्मेंद्र ने इस घटना पर गहरा संदेह व्यक्त करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का तर्क है कि कमरे की खिड़की की जाली टूटी हुई थी और राजेश के पैर में चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों ने इन साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: मोरी तहसील के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड; 33 आवासीय भवन, पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय जलकर राख, साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: 28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन; अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में लगी आयोजन पर मुहर, हल्द्वानी के संकल्प वेंकट हॉल में जुटेंगे दुग्ध उत्पादक व सहकारिता क्षेत्र की हस्तियां

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें