
राजू अनेजा, रुद्रपुर।सिडकुल की कंपनी से ड्यूटी कर लौट रही एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर दुष्कर्म करने वाले दोनों दरिंदों को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि फरार चल रहे दूसरे आरोपी को 27 जनवरी की शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।
आवास विकास क्षेत्र की रहने वाली युवती सिडकुल स्थित कंपनी में कार्यरत है। 25 जनवरी की सुबह वह रोज की तरह टेंपो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मुख्य चौराहे पर कार संख्या UK06 TA 8429 आकर रुकी। कार सवार दो युवकों ने कंपनी छोड़ने के बहाने उसे लिफ्ट दे दी।
कार में बैठते ही एक आरोपी सामान लेने का बहाना बनाकर पीछे की सीट पर जा बैठा, जबकि कार चला रहे अभियुक्त फुरकान ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। युवती द्वारा विरोध करने पर उसे गला दबाकर हत्या करने की धमकी दी गई। इसके बाद आदर्श कॉलोनी निवासी राहुल दास ने कार के भीतर ही युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को सिडकुल चौक पर छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता की तहरीर पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी राहुल दास को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी फुरकान निवासी भोट रामपुर (उत्तर प्रदेश) फरार चल रहा था। उसकी तलाश में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीमें लगाई गईं।
लगातार दबिशों के बाद 27 जनवरी की शाम पुलिस ने फरार आरोपी फुरकान को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ताजा खबर
- भीमताल: समुदाय विशेष के युवक पर शोषण का आरोप, भड़का आक्रोश; व्यापारियों ने बाजार बंद कर कोतवाली में दिया धरना
- रानीबाग में रोडवेज बस का कहर: 5 साल की मासूम को कुचला, 20 मीटर तक घसीटा; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
- उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की तिथि घोषित: 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे आएगा हाईस्कूल व इंटर का परिणाम
- “काशीपुर में महिलाओं के आधुनिक फैशन को मिला नया ठिकाना ‘भारतीयम वस्त्रा’ – दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
- गदरपुर की सियासी पिच पर गुंजन का दमदार शॉट, क्या पांडे के किले में सेंध की तैयारी?
- हल्द्वानी: बीजेपी विधायक के बेटे से जमीन धोखाधड़ी; 5 भाइयों ने बेची सरकारी ‘नहर और सड़क’, अब दर्ज हुआ मुकदमा
- रामनगर: होटल के कमरे में स्कूल ड्रेस में मिलीं दो नाबालिग छात्राएं, पुलिस ने होटल किया सील
- बिंदुखत्ता में कुमाऊं वॉटर पार्क का धमाकेदार ऑफर, “बाय 1 गेट 1 फ्री” से बढ़ेगी रौनक
- आंखों में खुशी के छलकते आंसू, जनता बोली— “बाली जी, तुमने तो शहर चमका दिया”
- बिंदुखत्ता: मुख्य बाजार में तेज रफ्तार वाहन ने ली बुजुर्ग की जान; सब्जी लेकर घर लौट रहे कुंवर सिंह गड़िया की मौत, क्षेत्र में शोक

