मैदान में थमीं सांसें: यहां सांसद का फुटबॉल खेलते समय निधन; पूरे राज्य में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी कई खबरें सामने आई हैं, जिसमें खेलते, नाचते-गाते और चलते-चलते अचानक लोगों को दिल का दौड़ा पड़ा और उनकी मौत हो गई. ऐसी ही एक और खबर सामने आई है मेघालय से.

शिलांग के सांसद रिकी ए.जे. सिंगकॉन की गुरुवार को मावलाई मावियोंग में फुटबॉल खेलने के दौरान तबीयत बिगड़ी और मैदान में ही मौत हो गई. चिकित्सकों ने बताया कि 54 साल के रिकी ए.जे. सिंगकॉन का हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वह वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (वीपीपी) के नेता थे.

यह भी पढ़ें 👉  रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना; 4 साल तक पति की 'लाश' के साथ सोती रही महिला, बच्चों को दी थी खौफनाक धमकी

दरअसल, वीपीपी सांसद एक सामान्य फुटबॉल का मैच खेल रहे थे, इसी दौरान मैदान में गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में उनको पहले मावियोंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बताया जाता है कि वहां पर चिकित्सकों की मौजूदगी ना होने के कारण आगे के उपचार के लिए जाइआव स्थित डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया. यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

फुटबॉल मैच के दौरान आया अटैक

घटना के तुरंत बाद मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टोन टिनसोंग और वीपीपी प्रमुख अर्देंट एम. बसाईवमोइट सहित राजनीतिक नेता भी अस्पताल पहुंचे. मेघालय के इस सांसद के अचानक निधन से पूरे मेघालय सदमा फैल गया. नेताओं और समर्थकों ने उनकी अचानक मौक पर शोक व्यक्त किया है. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरैड के. संगमा ने शोक व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें 👉  'पैर छुए, बुआ कहा और ले उड़ा गहने'; संस्कार की आड़ में बुजुर्ग महिला से अनोखी ठगी

मेघालय के सीएम ने शोक व्यक्त किया

वीपपी सांसद के निधन पर मेघालय के सीएम कॉनराड के. संगमा ने शोक व्यक्त किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि शिलांग से माननीय सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के असामयिक निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं. डॉ. रिकी एक समर्पित और करुणामय नेता थे, जिनमें जनसेवा के प्रति गहरा उत्साह और अपनी जनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी. वे आस्थावान थे और विनम्रता, दूरदर्शिता और समाज के उत्थान की सच्ची इच्छा के साथ सेवा करते थे.