
*मानव हो मानव को प्यारा,*
*इक दूजे का बने सहारा।।*
राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्रीय संत समागम के रूप में ग्राम गांधीनगर में एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं निरंकारी संतो ने भक्ति का आनंद लिया। यह सत्संग कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से 1:00 तक चलता रहा।
पठानकोट से आए हुए संत प्रचारक महात्मा द्विवेदी जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश को उपस्थित श्रद्धालुओं तक पहुंचाया कि ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति करके भक्ति के मार्ग पर चलते हुए भ्रमों की समाप्ति हो सकती । निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है। हमें अपने जीवन में निष्काम भाव से सेवा करते हुए समर्पण वाला जीवन जीना चाहिए। मनुष्य को एक दूसरे के साथ प्यार और नम्रता का व्यवहार रखना चाहिए। इस प्रचार यात्रा में उनके साथ गीतकार लकी ने गुरु महिमा में भजन गाकर स्थानीय उपस्थित महापुरुषों का मन मोह लिया।
ब्रांच काशीपुर के मुखी राजेंद्र अरोड़ा
ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के वचनों को मानकर चलने पर बल दिया। स्थानीय संत गुरदेव सिंह, मस्सा सिंह के द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। यह विज्ञप्ति स्थानीय निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।
ताजा खबर
- रुद्रपुर में सनसनीखेज वारदात: एएनझा इंटर कॉलेज मैदान में युवक पर तलवार से हमला, उंगली कटी; बाइक लूटकर फरार हुए चार नकाबपोश
- किच्छा में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे कर्मचारी (पूर्व सैनिक) की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर तोड़ा दम
- पहाड़ की नारी की बेमिसाल हिम्मत: रुद्रप्रयाग में गुलदार के हमले पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दरांती से किया पलटवार, जान बचाकर खुद पहुंचीं घर
- सितारगंज तहसील में विजिलेंस का बड़ा छापा: 14 हजार की रिश्वत लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप
- उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा में बड़े बदलाव: परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार, 480 गेस्ट फैकल्टी की होगी जल्द तैनाती
- जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद कानूनी शिकंजे में उपद्रवी: दिल्ली पुलिस ने 4 बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस, गृह मंत्री अमित शाह ने ली उच्चस्तरीय बैठक
- उत्तराखंड में आक्रामक हुआ मानसून: 30 जुलाई को 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बागेश्वर में स्कूल बंद और यमुनोत्री-रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से तबाही
- गुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संकट मोचन मंदिर में की पूजा: हल्द्वानी में भंडारे का आयोजन, एसएसपी ने खुद श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
- हल्द्वानी में नुमाइश के बाहर उपद्रवियों का तांडव: 50 से अधिक दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़, अव्यवस्थाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त
- 2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी बना सियासी अखाड़ा: 8 अगस्त को खरगे की महारैली, तो भाजपा की युवा संवाद से पलटवार की तैयारी

