हल्द्वानी : उफनते भाखड़ा नाले में बहे दो बाइक सवार: 30 मीटर दूर तक बहने के बाद बाल-बाल बची जान, वीडियो वायरल
हल्द्वानी। मंगलवार सुबह तेज बारिश के बाद उफान पर आए फतेहपुर रेंज स्थित भाखड़ा नाले को पार करना दो ग्रामीणों को भारी पड़ गया। हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर बाइक से जा रहे दो युवक पानी के तेज बहाव का सही अंदाजा न होने के कारण नाला पार करने लगे। बीच नाले में पहुंचते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक बाइक समेत करीब 30 मीटर तक तेज बहाव में बह गए। गनीमत यह रही कि आगे जाकर पानी का जलस्तर और बहाव कम होने से दोनों किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों युवक वहां से निकल चुके थे, जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बरसात के दौरान उफनती नदियों और बरसाती नालों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं और सतर्क रहें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


