मोटाहल्दू में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सुनीं जनसमस्याएं: भाजयुमो महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर पहुंचे, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

खबर शेयर करें -

मोटाहल्दू। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के मोटाहल्दू स्थित आवास पर पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिस पर मंत्री ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल व इंटर के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम मौका, 22 से 26 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन और विकास कार्यों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार राज्य का चौमुखी विकास कर रही है और नित नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि उनके विभाग द्वारा पशुपालकों और किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए कई महत्वाकांक्षी व कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आगे आकर इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले, 10 नव-नियुक्त डीएसपी को मिली जिलों में कमान

इस अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान, ललित आर्य, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा, संजय राणा, कुंदन चुफाल और बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला सहित कई गणमान्य लोग, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा व सिरौली कलां निकाय चुनाव: 22 सितंबर को मतदान, हाईकोर्ट ने मतगणना रोकने के आदेश के साथ 5 अक्टूबर तय की अगली तारीख
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad