उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों की भर्ती में NIOS से डीएलएड वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) से डीएलएड (D.El.Ed.) करने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा। राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिससे वर्ष 2017 से 2019 के बीच NIOS से डीएलएड करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का अवसर मिलेगा।


 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति

2100 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

 

इस नए संशोधन के बाद, बेसिक शिक्षकों के 2100 रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले, 2023 में 2906 पदों पर हुई भर्ती में NIOS से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया था। उस समय, इन अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसने NIOS से प्राप्त डिग्री को भी डीएलएड योग्यता के लिए मान्य माना था। न्यायालय के इसी निर्देश का पालन करते हुए अब यह संशोधन किया गया है, ताकि सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत

 

सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) के लिए भी मौका

 

कैबिनेट के इस फैसले से राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) के पद पर भी उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जो विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने की योग्यता रखते हैं। माना जा रहा है कि नियमावली में बदलाव की मंजूरी मिलने के बाद अक्टूबर तक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा घटना के विरोध में लालकुआं में गर्माया माहौल: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार और पूर्व विधायक का पुतला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad