उत्तराखंड : भजन सुनने पर महिला की पिटाई का मामला; काली सेना ने दुकान के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ

खबर शेयर करें -

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित मंदाकिनी विहार में धार्मिक भजन सुनने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को काली सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में विशेष समुदाय की एक दुकान के बाहर मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर दी और उक्त दुकान को तत्काल बंद करवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव

काली सेना के प्रदेश प्रमुख भूपेश जोशी का आरोप है कि क्षेत्र की एक हिंदू महिला अपने घर में भजन सुन रही थी, जिसका पास ही ब्यूटी पार्लर चलाने वाली विशेष समुदाय की महिला और उसके पति ने विरोध किया। आरोप है कि इन लोगों ने अपने समुदाय के अन्य साथियों को बुलाकर पीड़ित महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सेना के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में हिंदू परिवारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें