हल्द्वानी: पिकअप बैक करते समय टायर के नीचे आई दो साल की मासूम, दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बरेली रोड स्थित मंडी क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ गोल्डन ग्रीन नर्सरी के पास घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक वाहन को बैक कर रहा था, इसी दौरान बच्ची पिछले टायर के नीचे आ गई। इस घटना के बाद से मासूम के माता-पिता गहरे सदमे में हैं और क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव

खेलते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कुंदन सिंह अपनी पत्नी गीतांजलि और इकलौती बेटी काव्या (2 वर्ष) के साथ मंडी के पास किराए के मकान में रहते हैं। उनके पड़ोस में ही पिकअप चालक सुरेश चिलवाल रहता है। काव्या अक्सर सुरेश के पास खेलने चली जाती थी। सोमवार को जब सुरेश अपने काम पर जाने के लिए पिकअप बैक करने लगा, तो काव्या अचानक वाहन के पीछे आ गई। चालक की नजर बच्ची पर नहीं पड़ी और वह टायर की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात

इकलौती संतान थी काव्या

लहूलुहान हालत में परिजन काव्या को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काव्या अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी, जिसकी मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि फिलहाल चालक के खिलाफ परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad