मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रवाना करेंगे कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल, शारदा तटबंध का करेंगे शिलान्यास

खबर शेयर करें -

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चंपावत जनपद के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कैलाश मानसरोवर यात्रा के शुभारंभ सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री रविवार सुबह नगला तराई (खटीमा, ऊधमसिंह नगर) से प्रस्थान कर सुबह 9:15 बजे पर्यटक आवास गृह, टनकपुर पहुंचेंगे। यहां वे कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल के तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा व सिरौली कलां निकाय चुनाव: 22 सितंबर को मतदान, हाईकोर्ट ने मतगणना रोकने के आदेश के साथ 5 अक्टूबर तय की अगली तारीख

इसके बाद, मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे कार द्वारा टनकपुर से रवाना होकर 10:30 बजे बूम शारदा स्नान घाट, ऊंचौलीगोठ पहुंचेंगे। वहां वे क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण शारदा तटबंध निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे, जिसके बाद ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री बूम शारदा स्नान घाट से प्रस्थान कर अपराह्न 1:00 बजे वापस टनकपुर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद आगे के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले, 10 नव-नियुक्त डीएसपी को मिली जिलों में कमान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल व इंटर के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम मौका, 22 से 26 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें