4 दिन से बच्ची और पत्नी समेत गायब था पति, बीवी की मिली सिरकटी लाश, जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री

बिहार के मुंगेर से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चार दिन से गायब पति-पत्नी और बच्ची के मामले में नया खुलासा हुआ है. पत्नी का शव घर के पास बने तालाब से बोरे में बंद मिला है लेकिन लाश का सिर कटा है.
शव बरामद करने के बाद मृतका के कपड़े को देख परिजनों ने पहचाना वहीं शव के सिर की तलाश जारी है.
पति के द्वारा ही हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का शक है. इस मामले में एसडीपीओ ने कहा कि हत्या का शक महिला के पति पर ही. हत्या के इस केस में अनुसंधान जारी है. दरअसल बरियारपुर थाना क्षेत्र के खड़िया गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ बाबूलाल सिंह अपनी पत्नी गुड़िया देवी और चार वर्षीय बच्ची दिव्या रानी के साथ रहती थी. चार पांच दिन से उसके घर का ताला बंद था और किसी का कोई अता पता नहीं था.
जब गुड़िया देवी के भाई फोन नहीं लगने के बाद बहन के घर आये तो घर बंद देखा, जिसके बाद उसने बरियारपुर थाना को सूचना दी और पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में खून के बहुत सारे निशान थे पर किसी की बॉडी कमरे में नहीं थी. खून से सने एविडेंस कह रहे थे कि इस घर में कुछ अनहोनी हुई है, वहीं महिला के परिजनों ने शक जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया था कि गुड़िया के पति हमेशा उसे बाइक के लिए टॉर्चर किया करते थे और हो सकता है कि उसने ही हत्या कर फरार हो गया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

