गदरपुर को सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात: रोडवेज बस स्टेशन का किया लोकार्पण, शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का भी किया अनावरण

खबर शेयर करें -

गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहे आधुनिक रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस बस स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कांबोज धर्मशाला पहुंचकर महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले, 10 नव-नियुक्त डीएसपी को मिली जिलों में कमान

लंबे समय से लंबित मांग हुई पूरी

गदरपुर का नया रोडवेज बस स्टेशन काफी समय पहले बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन उद्घाटन न होने से इसका संचालन अटका हुआ था। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वहीं शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि उनका महान बलिदान देशवासियों को सदैव देश सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— 'सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड'

विधायक अरविंद पांडे ने जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने बस स्टेशन के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पुरानी मांग के पूरा होने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा व सिरौली कलां निकाय चुनाव: 22 सितंबर को मतदान, हाईकोर्ट ने मतगणना रोकने के आदेश के साथ 5 अक्टूबर तय की अगली तारीख
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad