राहुल गांधी के वक्तव्य पर CM धामी का पलटवार: बोले- संसद में अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन, युवाओं के मुद्दों पर गुमराह कर रहा विपक्ष

खबर शेयर करें -

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए वक्तव्य पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़े सख्त नकल विरोधी कानून जैसे गंभीर और महत्वपूर्ण विषय पर सार्थक चर्चा करने के बजाय राहुल गांधी ने अपनी असंसदीय भाषा और आचरण से संसद की गरिमा व लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया है। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है और वहां विचारों का आदान-प्रदान संयम, गरिमा और तथ्यों के आधार पर ही होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी बना सियासी अखाड़ा: 8 अगस्त को खरगे की महारैली, तो भाजपा की युवा संवाद से पलटवार की तैयारी

मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि सदन के भीतर ‘इडियट’ जैसे शब्दों का प्रयोग और देश के करोड़ों नागरिकों के लिए ‘अंधभक्त’ जैसी टिप्पणियां करना संसदीय परंपराओं के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कटाक्ष और अहंकारपूर्ण व्यवहार किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की पहचान नहीं हो सकते। केंद्र सरकार द्वारा लाया गया सख्त नकल विरोधी कानून देश के युवाओं के हितों की रक्षा और परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। ऐसे विषय पर रचनात्मक बहस करने के बजाय विषयांतर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। CM धामी ने स्पष्ट किया कि देश की जनता लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करने वालों और उनका उल्लंघन करने वालों के बीच का अंतर अच्छी तरह समझती है और समय आने पर इसका माकूल जवाब देती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा में बड़े बदलाव: परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार, 480 गेस्ट फैकल्टी की होगी जल्द तैनाती
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  विकास और आपदा राहत को रफ्तार: CM धामी ने विभिन्न जनपदों की योजनाओं के लिए मंजूर किए ₹14 करोड़, मंदिरों के सुंदरीकरण और सड़कों का होगा कायाकल्प

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें