सीएम धामी ने भारत रत्न की घोषणा पर जताई खुशी, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न की घोषणा किए जाने पर खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘किसान कल्याण के प्रति आजीवन समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी, सादगी व सुचिता की प्रतिमूर्ति श्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी और कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान वैज्ञानिक श्री एम.एस. स्वामीनाथन जी को “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा इन महान विभूतियों को भारत का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने का निर्णय उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं देश के करोड़ों किसानों का सम्मान है।’

पीएम मोदी ने की भारत रत्न की घोषणा

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर भड़का जनाक्रोश: कुड़ाई ने सरकार को दी अनिश्चितकालीन अनशन और चक्का जाम की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव के साथ कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न दिया जा रहा है। इससे पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कर्पूरी ठाकुर और लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न देने की घोषणा कर चुकी है। यह पहली बार है जब एक साल में पांच लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा हुई है। इससे पहले 1999 में चार लोगों को भारत रत्न दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल का पूर्ण समर्थन: कहा- 'बिंदुखत्तावासियों से पारिवारिक रिश्ता, हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष'

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad