सीएम पहुंचे रुदपुर, कार्यकर्ताओं व जनता का किया अभिवादन

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ग्रह जनपद रुद्रपुर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने जनता व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया ।
शुक्रवार प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहा पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल आदि ने सीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसके बाद 11:50 बजे गांधी पार्क रुदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिसके बाद उनका काफिला किच्छा रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुचा। जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल वालों से जोरदार स्वागत किया गया।

किसानों ने किया मुख्यमंत्री का विरोध
रुद्रपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर आगमन पर किसानों ने ग्रीन पार्क में प्रदर्शन कर उनका विरोध किया। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाए। इस दौरान एसपी क्राइम मिथलेश कुमार, सीओ बाजपुर वंदना वर्मा ने किसानों को समझा कर शांत करवाया। इस दौरान किसानों की पुलिस प्रशासन से धक्का-मुक्की हुई।
यह भी पढ़े 👉 हल्दूचौड़ में छत से गिरने से मासूम बच्ची की मौत
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम
रुदपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी कार्यालय में मिशन 2022 फतह करने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर भोजन करेंगे। अपराह्न दो बजे कलक्ट्रेट में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही कलक्ट्रेट में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे के बाद पन्त विवि स्थित गांधी हाल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक के बाद रात करीब सात बजे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनेंगे।
यह भी पढ़े 👉 लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ नारायणपुरम कॉलोनी से 45 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका मिला
मुख्यमंत्री के साथ मौजूद जनप्रतिनिधि
रुदपुर: अभिवादन रैली में जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, रुद्रपुर विधायक राजेश शुक्ला, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी आदि शामिल हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

