अतिवृष्टि की वजह से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा जल्द होगा वितरित – सीएम धामी

खबर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अतिवृष्टि की वजह से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा जल्द वितरित किया जाएगा। वर्तमान में क्षति का आंकलन किया जा रहा है। केंद्र सरकार को भी अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बाबत पत्र भेजा जा रहा है।

सीएम से उनके कैंप कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसानों ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि, जल भराव के कारण हरिद्वार में फसलों का काफी नुकसान हुआ है। किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

सीएम ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य में मिलेट मिशन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जैविक खेती को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव विजय कुमार यादव, दीपेन्द्र चौधरी, यूनियन प्रतिनिधिमण्डल से पवन त्यागी, अजब सिंह, संदीप चौहान, विकेश वालियान, तालिब हसन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की धूम: कुमाऊं के सबसे बड़े MBPG कॉलेज में अध्यक्ष पद के दावेदारों में भिड़ंत, पुलिस ने खदेड़ी भीड़
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान