काशीपुर में ध्वजारोहण कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ली संविधान व एकता की शपथ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर काशीपुर के मोहल्ला काजीबाग स्थित झंडा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर देश की एकता और अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किया गया, जहां राष्ट्रभक्ति और संविधान के प्रति आस्था का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर भारत के संविधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है। उन्होंने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए सभी नागरिकों से इसके मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय चतुर्वेदी, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, इंदर सिंह एडवोकेट, त्रिलोक सिंह अधिकारी एवं मंसूर अली मंसूरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति निष्ठा और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में सेवादल महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर रशीद मंसूरी, संजीव शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, फिरोज हुसैन, पार्षद हनीफ गुड्डू, इलियास महागीर, पार्षद सरफराज सैफी, अब्दुल कादिर, नजमी अंसारी, मोहम्मद आरिफ सैफी, राकेश यादव टोपीवाला, परम सिद्धू, एडवोकेट जगदीश पनेरु, एडवोकेट गौरव रस्तोगी, शाह आलम, वसीम राजा, शदान इकबाल, मोहम्मद सैफ, मीना आर्य, रंजना गुप्ता, रियाजुद्दीन, सारीम सैफी, रवि पपने, एडवोकेट किशन कुमार भल्ला, जाहिद हुसैन, खालिक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया और गणतंत्र दिवस को उल्लास एवं सौहार्द के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सुशासन की नई मिसाल: 60 वर्ष की आयु होते ही पात्रों को स्वतः मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में: दुष्कर्म का है आरोप, पुलिस कार्रवाई के दौरान पीया संदिग्ध पदार्थ, हायर सेंटर रेफर