रुद्रपुर दरिंदगी पर कांग्रेस का तीखा वार, अलका पाल ने भाजपा सरकार को कटघरे में किया खड़ा

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर/रुद्रपुर। रुद्रपुर में फैक्ट्री में काम करने वाली युवती के साथ लिफ्ट के नाम पर हुई जघन्य दरिंदगी को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने इस घटना को सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि पूरे शासन-तंत्र की घोर विफलता करार देते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
अलका पाल ने कहा कि जिस सरकार के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। ऐसी सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी का दावा करने वाली सरकार के दौर में महिलाएं असुरक्षित हैं और दरिंदों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने कहा कि लिफ्ट देने के बहाने युवती को गाड़ी में बैठाकर सामूहिक बलात्कार करना और फिर उसे सड़क पर फेंक देना—यह किसी एक व्यक्ति की हैवानियत नहीं, बल्कि उस शासन की असफलता है जो दिन-रात “सुशासन” और “कानून-व्यवस्था” का ढोल पीटता है।
अलका पाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हर जगह रात के अंधेरे में भूखे भेड़िए झुंड बनाकर युवतियों और महिलाओं को नोचने के लिए तैयार  घूम रहे हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर तैनात पुलिस अवैध खनन में लगे वाहनों से वसूली में व्यस्त दिखाई देती है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब कामकाजी महिलाएं अपने घर लौटते समय भी सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर सरकार के महिला सुरक्षा के दावे किसके लिए हैं? यह घटना पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर करारा तमाचा है।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर हरेंद्र सिंह बोरा ने दिया सेवा और सद्भाव का संदेश

 

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का 92 वर्ष की आयु में निधन; देश और प्रदेश में शोक की लहर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें