कोरोना महामारी, अब गौला रौखड स्थित और्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर में होगा कोरोना से मरने वालों का दाह संस्कार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: जिले में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत नगर के एकमात्र राजपुरा स्थित मुक्तिधाम शवदाह स्थल में अंतिम संस्कार हेतु सीमित स्थान होने तथा आसपास में आबादी क्षेत्र होने के कारण कोरोना पॉजिटिव मृत व्यक्तियों के दाह संस्कार में विगत दिनों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों द्वारा भी उक्त क्षेत्र में अंतिम संस्कार पर आक्रोश व्यक्त किया गया। जनहित को देखते हुए कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के अंतिम संस्कार हेतु कृषि मंडी परिषद के गौला रौखड स्थित और्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर का अस्थाई रूप से चयन किया गया।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड में आज मिले 6054 नए कोरोना संक्रमित

दिनांक 28 अप्रैल 2021 को माननीय महापौर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के आग्रह पर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा उक्त स्थल को अधिग्रहित कर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम को हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम आवश्यक संसाधनों का निर्माण करते हुए यथाशीघ्र उक्त स्थल पर अंतिम संस्कार का कार्य प्रारंभ करेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल के अतिरिक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के माननीय महापौर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम चंद्र सिंह मर्तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, उप जिलाधिकारी विवेक राय, सचिव मंडी समिति हल्द्वानी अधिशासी अभियंता जल निगम हल्द्वानी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।