सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट की घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह जनप्रतिनिधि के साथ हमला और अशोभनीय व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।

जनप्रतिनिधि का अपमान, जनता के जनादेश का अपमान’

 

अलका पाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में जनप्रतिनिधियों के सम्मान, अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधायक के साथ हुई घटना नहीं है, बल्कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के सम्मान से जुड़ा मामला है।

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई में जन्मदिन पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष: नशे में बहस के बाद पड़ोसी की सीने में चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार

 

‘संकट हो या सत्ता का दबाव, बेहड़ ने जनता की आवाज उठाई’

अलका पाल ने कहा कि संकट हो या संघर्ष, विरोध हो या सत्ता का दबाव, विधायक तिलकराज बेहड़ ने हमेशा जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी है। उनके साथ जिस तरह का अशोभनीय व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था और उत्तराखंड की जनता के जनादेश का अपमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2027 के रण की बिसात: हैट्रिक की तलाश में बीजेपी ने झोंकी ताकत, वापसी को बेताब कांग्रेस बना रही 'मास्टर प्लान'

‘धमकी और दबाव से नहीं दबेगी जनता की आवाज’

 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र में धमकी, दबाव, हिंसा और जोर-जबरदस्ती से जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जनप्रतिनिधियों को डराने या दबाव में लेने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनहित के सवालों पर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है और अन्याय तथा अराजकता के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

 

‘बेहड़ के साथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता खड़ा’

अलका पाल ने स्पष्ट कहा कि विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति और राजनीतिक विरोध का जवाब हिंसा नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 'स्क्रीन टाइम' के खिलाफ अनोखी मुहिम पर विवाद: आँखों पर पट्टी बाँध बच्चों को डराने का आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad